JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : आईआरबी-2 मुख्यालय में निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन

MUSABANBI : मुसाबनी के आईआरबी-2 मुख्यालय में शुक्रवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान ईएनटी संबंधी बीमारियों की भी जांच की गई. समादेष्टा कार्यालय के समीप नि:शुल्क नेत्र, कान, नाक एवं गला का जांच पुर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक डॉ संदीप कर और चिकित्सक नेबिदीता के सहयोग से किया गया. इस दौरान 67 जवानों की जॉच की गई. साथ ही मेडिसिस्ट ईएनटी अस्पताल से आए डॉ रोहित झा और सह चिकित्सक रंजन कुमार के मदद से 35 जवानों की नि:शुल्क जांच किया गया. मुस्कान ईन्टरप्राइजेज के संचालक जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आई आर बी-2 मुख्यालय के समादेष्टा राजीव रंजन सिंह द्वारा इस नि:शुल्क कैंप का आयोजन कराया गया है. कैंप में आए सभी जवानों की जांच कर चिकित्सक परामर्श द्वारा दवा एवं सलाह दिया गया. शिविर में पुर्णिमा नेत्रालय से आए गुरबिन्द्र सिंह, आईआरबी-2 के नुनुजान हेम्ब्रम, अवधेश शर्मा, नन्दकेश्वर राय, जयराम मिस्त्री, हवलदार कुलदीप चौधरी, रवि चंचल, संजय कुमार सिंह, चोलाराम महतो, जयनाथ महतो, सोनुराम, रिन्कु कुमार एवं आई आर बी-2 के कई कर्मी भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : सुरदा माइंस फेज 2 के मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर की बैठक

Related Articles

Back to top button