
Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस सेवा के 37 पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी है. गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. वहीं राजेंद्र कुमार चौधरी को एएसपी कोटि में प्रोन्नति प्रदान की गई है. जबकि अन्य 37 में अरविंद कुमार सिंह, विजय आशीष कुजूर, श्रवण कुमार, दीपक कुमार शर्मा, राजकुमार मेहता, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, अनुदीप सिंह, पूज्य प्रकाश, दीपक कुमार, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय, अनिमेष नैथानी, आरिफ एकराम, विमल कुमार, अभिनाश कुमार, मनीष टोप्पो, कैलाश करमाली, पीताम्बर सिंह खेरवार, रोशन गुडिया, श्री राम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, बिरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव, खिस्तोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरबार, हीरालाल रविदास, विनोद कुमार महतो, शशि प्रकाश, अजय कुमार, जगदीश प्रसाद और अमित कुमार शामिल हैं. इन पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति का लाभ 24 नवम्बर 2020 से दिया जाएगा.
गौरतलब हो कि राज्य सरकार के द्वारा प्रोन्नति में रोक लगाने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे थे. जिसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था.
इसे भी पढे़ं:अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 5 लोगों की मौत




