
Ranchi : नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड की ओर से दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकार के अध्यक्ष (01 पद) पद पर नियुक्ति के अलावा झारखंड भू-संपदा अपीलीय न्यायाधिकरण के सदस्य (तकनीकी, 01 पद) के लिए भी योग्य कैंडिडेट आवेदन दे सकते हैं. हालांकि इसके लिए पूर्व में भी आवेदन जारी हुआ था (विज्ञापन सं 3249 एवं 3250, 16-09-22) और जिन्होंने आवेदन किया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं.
इसका रखें ध्यान
नगर विकास के अपर सचिव मनोहर मरांडी के मुताबिक नियुक्ति से संबंधित आवेदन, विस्तृत विज्ञापन में वर्णित फार्मेट के अनुसार वांछित जानकारी के साथ 22 नवंबर 2022 तक डाक से विभागीय पते पर भेजा जा सकता है. आवेदन प्राप्ति का पता- सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग का कोषांग, कमरा सं-413, चौथा तल्ला,, प्रोजेक्ट भवन, धुर्वा, रांची, झारखंड- 834004. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in और https://www.jharera.jharkhand.gov.inकी मदद ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मेडिकल सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, कोडरमा सदर अस्पताल में होगी डाक्टरों की नियुक्ति




