Fashion/Film/T.V

गुस्से से भड़के सलमान, प्रियंका ने छोड़ी ‘भारत’

NW desk : सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘भारत’ नज़र आने वाली थी. जिसको लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन अब फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि अब प्रियंका ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है. जिसकी वजह है प्रियंका की शादी. प्रियंका ने  निक जोनस से शादी के चलते ‘भारत’ छोड़ दी है.

गुस्से से भड़के सलमान

प्रियंका की शादी निक जोनस से होने वाली है. जिसके कारण वो फिल्म ‘भारत’ को छोड़ चुकी है. इसकी जानकारी स्वंय इस फिल्म के निर्देशक अली ज़फर ने अपने ट्वीटर पर यह लिखकर दी की प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है और कहा कि अब वह इस फिल्म में नहीं हैं. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के ज़रिए प्रियंका और निक की शादी का हिंट भी दिया. यूं फिल्म छोड़ने के फैसले के खुद सलमान भी प्रियंका पर भड़के हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः बोकारोः कोडरमा-गया रुट पर ओवरहेड तार टूटा,  पटना-हटिया ट्रेन पहाड़पुर पर रुकी

शूटिंग भी शुरू कर चुके थे सलमान

सलमान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. सलमान ने अपने लुक्स के साथ तैयारी भी शुरू कर दी थी. इस फिल्म में सलमान 18 साल से 70 साल तक के शख्स के किरदार में नजर आ रहे है. लेकिन अब यूं प्रियंका के इस तरह फिल्म छोड़ने से मामला बिगड़ता नज़र आ रहा है. इस फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आने वाली है.

इसे भी पढ़ेंः विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति

‘भारत’ छोड़ने पर प्रियंका है चुप

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर उंगली में एक बड़े डायमंड की रिंग पहनें नज़र आईं थी, जिसके बाद सभी यह कयास लगाने लगे की प्रियंका ने निक से सगाई कर ली है. लेकिन जैसे ही कैमरें की नज़र उनकी रिंग पर पडी, तो उन्होंने उसे छिपाने की कोशिशें शुरू कर दीं थीं. अब देखना है कि अपनी शादी और ‘भारत’ छोड़ने पर प्रियंका जवाब क्या देती हैं. साथ ही सलमान का रिऐक्शन क्या होता है.

इसे भी पढ़ेंः आज लाल चांद का होगा दीदार, सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button