National

चिदंबरम ने कहा- BJP सरकार ने की है मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून में अनदेखी

New Delhi : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पूर्वी दिल्ली में तीन बच्चियों की कथित तौर पर भूख से मौत मामले पर शुक्रवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून की ‘निर्ममता’ से अनदेखी की है. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बच्चों की भूख से मौत हो गई, यह हम सभी के लिए शर्मनाक और दुख का विषय है.

इसे भी पढ़ें- मांडू में बिरहोर की मौत की वजह जो भी हो, जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई : सरयू राय

बीजेपी सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून की अनदेखी की

उन्होंने कहा कि मनेरगा का यह मकसद था कि भुखमरी का खात्मा किया जाए. खाद्य सुरक्षा कानून को भी भुखमरी को खत्म करने के इरादे से बनाया गया था. भाजपा सरकार ने इन दोनों की निर्ममता से अनदेखी की है. गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बच्चियों की मौत की वजह भूख और कुपोषण बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर पड़ोस में रहने वाले शख्स ने देखा कि बच्चियों की हालत खराब थी. वे पानी मांग रही थी. उस शख्स ने उन तीनों को पानी पिलाया. जिसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगी. आनन-फानन में पड़ोसी ने बच्चियों को लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति

सिस्टम से हुई चूक

गौरतलब है कि तीनों बच्चियों की मौत के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गरीबी भुखमरी या कोई भी बीमारी थी यह हमारी सिस्टम की चूक है. उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हमारा सिस्टम फेल हुआ है. इस इलाके में जिस अधिकारी का दायित्व था उससे भूखे परिवार की जानकारी मांगी गई है. राशन कार्ड परिवारों का है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- हटाये गये रिम्स के मेडिकल ऑफिसर, डॉ विद्यासागर के हाथों जिम्मा

इसे भी पढ़ें- नगर निगम के स्वच्छता के दावे की निकली हवा, पब्लिक टॉयलेट्स का हाल बेहाल

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button