JharkhandPalamu

पलामू : डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ के घटिया निर्माण को लेकर विधायक शशिभूषण मेहता ने दिया धरना, कंपनी को काली सूची में डालने की मांग

Palamu: डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ के घटिया निर्माण के खिलाफ मंगलवार को पांकी के भाजपा विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने धरना दिया. जिले के नीलांबर-पितांबर पुर-लेस्लीगंज प्रखंड के बसौरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के माध्यम से सड़क बना रही संवेदक कंपनी सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन के सभी कार्यों की सूक्ष्मता से जांच करने और इस कंपनी को काली सूची में डालने की मांग की गई. धरना के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक डा. मेहता ने कहा कि लगातार शिकायत करने के बावजूद उपरोक्त सड़क का घटिया निर्माण संवेदक द्वारा कराया जा रहा है. इतनी खराब गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य हो रहा है कि यह सड़क बनने के साथ ही टूटती भी जा रही है. उनकी शिकायत पर कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग ने भी अभियंताओं की रिपोर्ट पर संवेदक को गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर लिखित चेतावनी दी थी. इसके बाद भी सीलदिलिया कंस्ट्रक्शन द्वारा घटिया निर्माण कार्य जारी रहा.
इसे भी पढ़ें: पलामू: महज ढाई डिसमिल जमीन के विवाद में हुई पूर्व रिम्सकर्मी की हत्या, विरोध में पांच घंटे तक रहा सड़क जाम

विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है, जो पांकी को राँची, हजारीबाग, छत्तीसगढ़ और बिहार से जोड़ती है. ऐसे में इस मुख्यपथ का घटिया निर्माण कार्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा. हमारी शिकायत पर जांच दल ने भी सड़क की गुणवत्ता की जांच की और निर्माण कार्य में गड़बड़ी पायी. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस सड़क के मामले को लेकर मैं उच्च न्यायालय के शरण में भी जाऊंगा. उन्होंने कहा कि मैं पांकी विधानसभा क्षेत्र का सिर्फ विधायक ही नही हूँ, बल्कि चौकीदार भी हूँ. जनता के पैसों की बर्बादी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करूंगा. पांकी विधानसभा क्षेत्र को ठेकेदारों का चारागाह और भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनने दूंगा. हर हाल में यहां गुणवत्तापूर्ण कार्य करना ही होगा.

धरना-प्रदर्शन में नीलांबर पीतांबरपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, श्याम बाबू, सुरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव, प्रोफेसर बचन ठाकुर, मौलाना नईमुद्दीन अंसारी, मनातू भाजपा विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मंडल अध्यक्ष मनातू सत्येंद्र यादव, छोटे लाल सोनी, सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, नीलांबर पीतांबरपुर के प्रमुख सुनील पासवान, संजय चंद्रवंशी, विनोद राम, समाजसेवी वीरेंद्र मेहता, भोला साव, देवराज कुमा,र ओम प्रकाश दुबे, जितेंद्र मेहता, दिलीप मेहता, श्रीकांत सिंह भागेश्वर राम, बसंत वर्मा, विजय सिंह, मनोज सिन्हा, सुनील प्रसाद गुप्ता, राजदेव मेहता ,तरहसी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद गुप्ता, धर्मेंद्र मेहता, वीरेंद्र कुमार मेहता, रोशन सिंह मंटू शर्मा चंदन सिंह वशिष्ठ सिंह जय किशोर प्रसाद गुप्ता अजय पासवान संतोष चंद्रवंशी मनदीप मेहता चंचल कुमार राजेंद्र सिंह चेरो समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button