Lead NewsNationalSci & TechTEENAGERSTOP SLIDER

WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द जुड़ेंगे ये 8 नए फीचर्स, इस्तेमाल होगा आसान, मिलेंगी कई सुविधाएं

वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुन सकेंगे, सही ना होने पर डिलिट कर सकेंगे

New Delhi : अगर आप इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस वाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आपके लिए खुशखबरी है कि आने वाले कुछ दिनों में वॉट्सऐप (WhatsApp) का यूज और दिलचस्प हो जाएगा. जल्द ही वॉट्सऐप Andoroid और iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी करेगी. इस अपडेट वर्जन में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो इसके इस्तेमाल को और आरामदायक और सिक्योर बना देंगे.

वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo के मुताबिक कंपनी कई नए फीचर्स पर कापी दिनों से टेस्टिंग कर रही है. इनमें से 2-3 की शुरुआत कुछ यूजर्स से की गई है. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 8 नए फीचर्स के बारे में जो आने वाले दिनों में आपको वॉट्सऐप पर मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें :धनबाद : भाजपा महानगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट

1. माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट…

WABetaInfo के मुताबिक, एंड्रॉयड betav2.21.23.14 वर्जन में यूजर्स को माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट का ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपके लास्ट सीन, स्टेटस, प्रोफाइल फोटो और अबाउट जैसी डिटेल को कौन देख सकता है. आप इसे चुन सकते हैं. अभी तक लास्ट सीन सेटिंग में इसके लिए 3 ही ऑप्शन थे. पहला था Everyone, दूसरा था My Contacts और तीसरा था Nobody.

अब आपको इसमें My Contacts Except का भी विकल्प मिलेगा. इसके जरिए आप अपने फोन में मौजूद उन कॉन्टैक्ट्स का चयन कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी जानकारी दिखाना नहीं चाहते हैं. इस लिस्ट से बाहर के लोग आपकी जानकारी पहले की तरह ही देख सकेंगे. यही नहीं अगर आप किसी कॉन्टैक्ट के लिए अपने लास्ट सीन को भी डिसेबल कर देंगे तो वह शख्स आपके लास्ट सीन को नहीं देख पाएगा.

इसे भी पढ़ें :रांची : होल्डिंग टैक्स कलेक्शन में एजेंसी की मनमानी से परेशान हैं लोग, बंद किये गये कई ऑप्शन

2. कम्युनिटी फीचर

यह फीचर ग्रुप एडमिन को ज्यादा पावर देगा. इसमें ग्रुप के अंदर भी ग्रुप बनाने की सुविधा मिलेगी. इस नए फीचर में ग्रुप के एडमिन कम्युनिटी इन्वाइट लिंक के जरिए नए यूजर्स को आमंत्रित कर सकेंगे. इसके अलावा वह दूसरे मेंबर्स को मैसेज भी भेज सकते हैं. सब ग्रुप में होने वाले चैट भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे.

इसे भी पढ़ें :दाऊद के गुर्गे रियाज की पत्नी ने अपने पति सहित 2 मशहूर क्रिकेटरों और कांग्रेस नेता पर लगाया रेप का आरोप

3. डिसअपीयरिंग मैसेज ऑप्शन में और किया सुधार

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप इस फीचर में भी बदलाव कर रही है. पहले इसमें किसी मैसेज के 7 दिन बाद गायब होने का ऑप्शन था लेकिन अब इसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का ऑप्शन मिलेगा. आपके द्वारा तय किए गए समय के बाद वह मैसेज अपने आप डिसअपीयर हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें :धनबाद : टुंडी थाना प्रभारी और बॉडीगार्ड पर रंगदारी मांगने का आरोप, SSP से शिकायत

4. बिना इंटरनेट कई डिवाइस पर यूज

वॉट्सऐप अभी अपने यूजर्स को Multi-device Beta प्रोग्राम के तहत इस फीचर का अर्ली एक्सेस दे रहा है. इसमें आप वॉट्सऐप वेब के तहत अपने अकाउंट को फोन में इंटरनेट न होने पर भी कंप्यूटर व लैपटॉप पर एक्सेस कर पाएंगे. आप 4 डिवाइस पर ही लॉगिन कर पाएंगे. कंपनी का दावा है कि इस फीचर में भी एंड टु एंड एनक्रिप्शन की सुविधा दी गई है.

यानी आपकी चैट, मीडिया और कॉल की गोपनीय बनी रहेगी. हालांकि अगर मेन डिवाइस 14 दिन से अधिक समय तक डिसकनेक्ट रहा तो लिंक्ड डिवाइस से आपका वॉट्सऐप वेब अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाएगा.

5. रिएक्शन के लिए अलग-अलग ऑप्शन

वॉट्सऐप इस फीचर पर भी कई दिनों से काम कर रही है. इसके तहत आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ही किसी भी मैसेज पर रिएक्ट करने का विकल्प मिलेगा. इसके लिए आपको उस मैसेज को कुछ देर तक होल्ड करना होगा. इसके बाद रिएक्शन के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे.

6. वॉयस मैसेज में स्टॉप बटन को भी जोड़ा जा रहा है

इस फीचर के तहत आप किसी वॉयस मैसेज को भेजने से पहले उसे सुन सकेंगे. इसमें स्टॉप बटन को भी जोड़ा जा रहा है. अब आप वॉयस मैसेज को सुन सकेंगे और अगर मैसेज सही नहीं लगा तो उसे भेजने के की जगह डिलीट कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :भाजयुमो नेता का शव रेलवे लाइन किनारे से बरामद, गये थे जुआ का खेल देखने, हत्या की आशंका

7. कॉन्टैक्ट कार्ड अब नये डिजाइन में

नए अपडेट में कॉन्टैक्ट कार्ड को नया डिजाइन मिलेगा. कॉन्टैक्ट कार्ड वो है जब वॉट्सऐप पर किसी कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल पर क्लिक करने के पास जो टैब खुलता है उसे ही कॉन्टैक्ट डिजाइन कार्ड डिजाइन कहते हैं.

इसे भी पढ़ें :Paytm के कर्मचारियों पर छप्पर फाड़ कर बरसी लक्ष्मी, 350 कर्मी बने करोड़पति, जानें कैसे हुआ ये कमाल

8. इमोजी खुला या नहीं, मिल जाएगी जानकारी

अभी आप चैटिंग के दौरान अगर किसी को इमोजी भेजते हैं तो वह खुला या नहीं इसका पता नहीं चल पाता. अब वॉट्सऐप एक नया फीचर्स जोड़ रहा है, इसके तहत उस इमोजी के डाउनलोड न होने पर आपको मैसेज मिल जाएगा कि वह इमोजी नहीं खुल सकता या आप वॉट्सऐप के जिस वर्जन को यूज कर रहे हैं वो इसे सपोर्ट नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें :तकनीकी स्वीकृति के बिना करा लिया गया बिरसा स्मृति संग्रहालय का काम, नगर विकास ने अब पकड़ी गलती

Related Articles

Back to top button