GiridihNEWS

गिरिडीह के न्यूजविंग के पत्रकार मनोज कुमार ” पिंटू ” को पितृशोक, पत्रकार जगत और स्थानीय लोगों ने जताया शोक

Ranchi: न्यूजविंग के सहयोगी और गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार पिंटू के पिता श्री कृष्ण लाल बरनवाल जी का मंगलवार तड़के स्वर्गवास हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर गिरिडीह के स्थानीय पत्रकारों समेत न्यूजविंग परिवार के एमडी विपिन कुमार सिंह समेत अन्य सभी सहयोगी पत्रकारों व लोगों ने शोक जताया है और दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से शोकाकुल परिवार के धैर्य रखने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है. शोक व्यक्त करने वालों में गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हैं. ,

Related Articles

Back to top button