
New Delhi: 12 साल बाद किसी भारतीय को आईसीएओ का अध्यक्ष बनने का मौका मिला है.भारत की शेफाली जुनेजा अंतरराष्ट्रीय वायु यातायात के नियमों व सिद्धांतों का पालन करवाने वाले इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष चुनी गई है. खास बात यह है कि शेफाली इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला है. शेफाली इससे पहले आईसीएओ में भारत की प्रतिनिधि थीं. मालूम हो कि आईसीएओ अंतरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धांत और तकनीकों को सुनिश्चित करती है.
इसे भी पढ़ेंः Gst काउंसिल की बैठक कुछ देर में, पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा संभावित




