JharkhandRanchi

सीएम आवास घेरने निकले झारखंड रसोईया संघ को पुलिस ने रोका

Ranchi:  तमिलनाडु की तरह झारखंड में भी रसोईया को फोर्थ ग्रेड का दर्जा देने समेत अन्य कई मांगों को लेकर झारखंड रसोईया संघ के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही महिलाएं मोरहाबादी से मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेरने आगे बढ़ रही थी. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान महिलाओं ने बेरिकेडिंग तोड़ी. जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. महिलाओं को आगे बढ़ने से रोका गया और रांची विश्वविद्यालय कैंपस के पास ही रोक दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःसरकार से मांगा धर्म परिवर्तन का आंकड़ा, दफ्तरों में घूमती रह गयी फाइल

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर रसोईया संघ ने मोरहाबादी में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान रघुवर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वही सीएम आवास घेरने से रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. जिसके बाद प्रदर्शन और उग्र हुआ.

इसे भी पढ़ें – 8 अरब की वन भूमि निजी और सार्वजनिक कंपनियों के हवाले, फिर भी प्रोजेक्ट पूरे नहीं 

हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने इस प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने की कोशिश की. रांची की एसडीओ गरिमा सिंह ने भी इन प्रदर्शनकारियों से बात कर समझाने का प्रयास किया. लेकिन झारखंड रसोईया संघ के लोग प्रदर्शन स्थल पर अभी भी डटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ेंः CM का विभाग : 441.22 करोड़ का घोटाला, अफसरों ने गटका अचार और पत्तों का भी पैसा

Related Articles

Back to top button