
Ranchi : झारखंड में जम कर गांजे की तस्करी हो रही है. गांजा तस्कर धड़ल्ले से गांजा का व्यापार कर रहे हैं और यहां के युवाओं को नशे के मुंह में धकेल रहे हैं. एसएसपी के निर्देश पर झारखंड पुलिस हरकत में आयी है और गांजा तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर रही है.
झारखंड के अलग अलग जिलों में गांजा तस्कर अपनी पैठ बनाये हुए हैं और आसानी से गांजे का व्यापार कर रहे हैं. पुलिस अभियान से गांजा तस्करों में थोड़ा डर का माहौल पैदा हुआ है लेकिन अभी भी गांजा का कारोबार चल रहा है. झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में चल रही छापेमारी में अब तक 833 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 128 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
इसे भी पढ़ें : प्रतीक्षारत चार IPS को मिली पोस्टिंग, मुकेश कुमार लुनायत बने कोतवाली डीएसपी
चतरा में 600, रांची में अबतक मिला है 135 किलोग्राम गांजा
चतरा जिला पुलिस को अब तक सबसे बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चतरा जिले से अबतक 600 किलोग्राम गांजे के साथ 4 मोटर साईकलें और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है. राजधानी रांची में भी जमकर गांजे की तस्करी हो रही है. गांजा तस्कर खासकर युवाओं को टारगेट कर रहे हैं. पुलिस ने यहां अब तक 135 किलोग्राम गांजे के साथ 2 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल को जब्त किया है तथा 18 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें : राज्य सरकार ने सरना आदिवासी धर्मकोड का मामला केंद्र के पाले में डाला
राज्य के विभिन्न हिस्सों से अब तक जब्त गांजा
गुमला जिले से 3 किलोग्राम गांजे के साथ 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. हजारीबाग से लगभग 50 किलोग्राम गांजे के साथ 4 मोटरसाइकिल और 2 कार को जब्त किया गया है साथ ही 31 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. गिरिडीह से 35 किलोग्राम गांजे के साथ 26 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. उपराजधानी दुमका से 8 किलोग्राम गांजे के साथ 1 को गिरफ्तार किया गया है और वहीं देवघर से 2.5किलोग्राम गांजे के साथ 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है




