
Ranchi : चैंबर चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गये है. संभावना है कि 31 दिसंबर तक चुनाव कर लिया जाये. आने वाले सप्ताह में चैंबर कार्यकारिणी की बैठक होगी. हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं है. दिवाली के बाद कार्यकारिणी की बैठक की जायेगी. चैंबर अध्यक्ष कुणाल आजमानी ने बताया कि कोरोना के लिए जारी स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए चुनाव कराया जायेगा. कार्यकारिणी की बैठक में ही तारीख तय की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : दीपावली में सिर्फ दो ही घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी
नवंबर लास्ट में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी
संभावना है कि नवंबर के आखिरी दिनों से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. चुनाव के लिए कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने सितंबर में कंपनियों को तीन महीने तक एक्सटेंशन का निर्देश दिया था. इसके पंद्रह दिन बाद मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी कि कंपनियां अपने स्तर से चुनाव करा सकती है. ऐसे में संभावना है कि दिसंबर के आखिरी दिनों तक चुनाव संपन्न हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें : पर्व-त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था में नहीं होगी चूक… सीसीटीवी से हो रही है निगरानी : सिटी एसपी
कार्यकारिणी में पास हुए प्रस्ताव
सिंतबर में मंत्रालय की ओर से एक्सटेंशन दिया गया. इसी दौरान चैंबर ने कार्यकारिणी की बैठक की. जिसमें चैंबर के वित्तीय वर्ष की बैलेंस सीट समेत अन्य प्रस्तावों को स्वीकृति मिली. अब इसे वार्षिक एजीएम में लाया जायेगा. कुणाल ने बताया कि मंत्रालय और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के तहत चुनाव कराया जायेगा.
इसमें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. इसके बाद ही आगामी कार्यकारिणी का कार्यकाल आदि तय किये जायेंगे. चैंबर सदस्यों के बीच चुनाव को लेकर अब रणनीतियां तैयार की जा रही हैं. पिछले साल चैंबर कार्यकारिणी चुनाव 15 सितंबर को हुआ था. यहां 27 सदस्य हैं. जिसमें छह सदस्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि और 21 रांची के प्रतिनिधि हैं. चेंबर में लगभग 3700 सदस्य हैं.
इसे भी पढ़ें : ‘मजदूर विरोधी कानून का विरोध करना जरूरी’
मंत्रालय ने दिया था आदेश
सितंबर में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की ओर से सभी कंपनियों और संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि 31 दिसंबर तक एजीएम (वार्षिक बैठक) करें. जिसके बाद चैंबर ने कार्यकारिणी को दिसंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया. हालांकि मंत्रालय ने इसके बाद निर्देश में बदलाव करते हुए कंपनियों को दिसंबर तक चुनाव कर लेने का निर्देश दिया. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी के मुताबिक कंपनियां ऑनलाइन एजीएम करा सकती हैं.
लॉकडाउन के मद्देनजर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की तरफ से सभी संस्थाओं को एजीएम या चुनाव के लिए तीन महीने का समय दिया गया है. ऐसी संस्थाएं जिनकी सिर्फ एजीएम होती हैं, वे ऑनलाइन एजीएम करा सकती हैं. झारखंड चैंबर का चुनाव एजीएम का हिस्सा है. इसलिए चैंबर एजीएम और चुनाव एक साथ करायेगा.




