
Ranchi: राजधानी के अनगड़ा थाना क्षेत्र से पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी मधु मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की उम्र 30 साल है. वह बुंडू थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
बुधवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ मोटरसाइकिल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देंने के लिए कहीं जा रहा है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
वाहन चेकिंग के दौरान रात्रि 10:45 मिनट पर अपराधी मधु मंझी जरगा की ओर से बोरडीह (बुंडू थाना क्षेत्र) की ओर जाते हुए पकड़ा गया. उसके पास से लोडेड देसी कट्टा के साथ दो मोबाइल और एक जिंदा गोली मिली है.
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वह पूर्व में पीएलएफआइ उग्रवादी रह चुका है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मधु कई कांडों में जेल जा चुका है.




