
New Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से कुछ दूर पर जिस युवक ने फायरिंग की थी वह आम आदमी पार्टी का सदस्य़ निकला.
उस युवक का नाम कपिल गुर्जर है. घटनास्थल से ही दबोचा गया आरोपी कपिल कई तस्वीरों में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कालकाजी से उम्मीदवार आतिशी के साथ दिख रहा है.
यह उस वक्त की तस्वीर है जब 2019 में उसने आप की सदस्यता ली थी. 8 फरवरी को होने जा रहे चुनाव से पहले दिल्ली की राजनीति में इससे भूचाल आने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें – सीएम हेमंत के आदेश के बाद तीन दिनों में 11689 बेरोजगारों ने कराया रजिस्ट्रेशन
पूछताछ के दौरान मिली तस्वीरें
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब कपिल से पूछताछ की तो उस दौरान उसके फोन से कई तस्वीरें मिली. जिनमें आप की सदस्यता लेने से जुड़ी तस्वीरें भी हैं.
इन तस्वीरों में कपिल अपने पिता और कई अन्य लोगों के साथ आप की सदस्यता ले रहा है. क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने बताया कि हमारी शुरुआती जांच में हमें कपिल के फोन से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिससे यह साबित हो जाता है और उसने खुद खुलासा किया है कि वह और उसके पिता ने एक साल पहले आप की सदस्यता ली थी. हमने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है.
इसे भी पढ़ें – #Big_Tragedy : चार वर्षों से स्मार्टनेस तलाश रही है राज्य सरकार की सीएम स्मार्ट ग्राम योजना
उल्लेखनीय है कि दल्लूपुरा के रहनेवाले कपिल ने फायरिंग करते हुए घटनास्थल पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाये थे और यह भी कहा था कि यहां सिर्फ हिंदुओं की चलेगी.
सीएम केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा था
अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए। https://t.co/sMg2BedUsJ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2020
इस घटना के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर घेरा था.
केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का. दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं हैं. कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है. चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की ख़ातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए.’
इसे भी पढ़ें – #Ranchi: मैट्रिक के 87 केंद्रों पर 33070 और इंटर के 47 केंद्रों पर 32858 छात्र देंगे परीक्षा, सीसीटीवी की रहेगी नजर



