West Bengal

बर्धमान ब्लास्ट के आरोपित आतंकी मूसा ने अदालत में जज पर फेंका जूता, पक्ष रखने के लिए बना रहा था दबाव

Kolakata :  बर्धमान विस्फोट के मामले में एनआइए की हिरासत में आतंकी अबू मूसा ने मंगलवार को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पर जूता फेंक दिया. 2017 में गिरफ्तार यह आतंकी कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए दबाव बना रहा था.

उसी समय मूसा उग्र हो गया और उसने जज प्रसेनजीत विश्वास की तरफ अपना जूता उछाल दिया. हालांकि फेंका गया जूता न्यायाधीश तक नहीं पहुंचा और अदालत में मौजूद एक वकील को जा लगा.

इसे भी पढ़ेंः #Ranchi: मैट्रिक के 87 केंद्रों पर 33070 और इंटर के 47 केंद्रों पर 32858 छात्र देंगे परीक्षा, सीसीटीवी की रहेगी नजर

इस तरह घटी घटना

घटना के बाद एएनआई ने मुकदमे की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करवाने के लिए याचिका दायर की है. एनआइए सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जिला दायरा अदालत में जब बर्धमान ब्लास्ट मामले की सुनवाई चल रही थी.

तब आतंकी मूसा हंगामा करने की कोशिश करने लगा. उसने जज से कहा कि आपका अधिकार मेरे मामले की सुनवाई करने का नहीं है. उसके तुरंत बाद उसने अपना जूता निकाला और जज की ओर उछाल दिया. इसके पहले वह प्रेसीडेंसी जेल में दूसरे कैदियों पर हमला कर चुका है.

इसे भी पढ़ेंः राज्य में स्पेशल टीचर के 643 पद में से 310 खाली, स्कूल भवन बन कर तैयार होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति 

कौन है मूसा

दरअसल 2 अक्टूबर, 2013 को बर्धमान के खागड़ागढ़ में हुए ब्लास्ट के बाद वह फरार हो गया था. 2017 के जुलाई महीने में एनआइए ने उसे गिरफ्तार किया. कुछ समय तक वह सीआईडी की हिरासत में रहा. बाद में एनआइए ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.

उसे पहले अलीपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था लेकिन बाद में उसे प्रेसिडेंसी जेल में शिफ्ट कर दिया गया. कुछ दिन पहले ही उसने जेल के वार्डन पर पाइप से हमला कर दिया था. अब जज पर जूता फेंकने को लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ेंः #Palamu: संसद में गूंजा कठौतिया कोल माइंस का मामला, सांसद वीडी राम ने हिंडाल्को पर लगाया श्रम कानून के उल्लंघन का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button