
Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न थाना में तैनात ऐसे एसआई जो काम नहीं करते थे, एसएसपी के आदेश पर हटा दिया गया है. वहीं नये लोगो को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें लोअर बाजार थाना में तैनात एसआई विवेकानन्द दूबे को डीसीबी शाखा, डीसीबी शाखा में तैनात शौरव शर्मा को सुखदेवनगर थाना, लालपुर थाना में तैनात मनीष पूर्ति को पुलिस केद्र, कांके थाना में तैनात संजय नायक को बरियातु थाना और मेसरा ओपी में तैनात रणजीत कुमार सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल सुप्रीटेंडेंट हामिद अख्तर पहुंचे ईडी कार्यालय, पहले भी ईडी कर चुकी है पूछताछ
बीते 7 नवम्बर को विधि व्यवस्था, जमीन विवाद, 4 वर्षो से ज्यादा समयावधि से लंबित काण्डो तथा एससी, एसटी एक्ट से संबंधित लंबित काण्डो के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, जिले में तैनात डीएसपी सभी थाना और ओपी प्रभारी भी शामिल हुए थे.
विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों में समीक्षा के क्रम में कुछ थाना प्रभारी ने अपने थाना से कार्य नही करने वाले चिन्हित पदाधिकारी को हटाने तो कुछ थाना प्रभारी द्वारा अपने थाना में कुछ पदाधिकारी को पदस्थापित करने का अनुरोध किया था. इसके बाद एसएसपी ने चिन्हित लोगों को थाना से हटा दिया. आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है और आदेश दिया जाता है कि अविलम्ब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे.




