Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल सुप्रीटेंडेंट हामिद अख्तर पहुंचे ईडी कार्यालय, पहले भी ईडी कर चुकी है पूछताछ

Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुप्रीटेंडेंट हामिद अख्तर गुरुवार को पूछताछ को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे. यह तीसरा मौका है जब हामिद अख्तर को ईडी के समक्ष हाजिर होना पड़ रहा है. भूमि घोटाले से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले में तीन नवंबर को ईडी की टीम ने सबूत मिटाने की साजिश को लेकर रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में छापा मारा था.

यह कार्रवाई तब की गई जब ईडी को पता चला था कि जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार कुछ पॉवर ब्रोकर गवाहों को प्रभावित करने, ईडी अफसरों को नुकसान पहुंचाने और सबूतों से छेड़छाड़ या उन्हें मिटाने की साजिश रच रहे हैं. जेल में छापेमारी के बाद एकत्र किए गए दस्तावेजों और अन्य सबूतों के खुलासे के आधार पर ईडी ने मामले में आगे की पूछताछ के लिए तीन जेल अधिकारियों को तलब किया. इसमें बड़ा बाबू दानिश रिजवान, जेलर नसीम खान से बीते दो दिनों में पूछताछ हो चुकी है तो वहीं आज गुरुवार को हामिद अख्तर से पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि मनीलॉन्ड्रिंग के आरोपियों की मदद करने और जेल में उन्हें अनुचित सुविधाएं-सेवाएं उपलब्ध कराने के मामले में ईडी ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट हामिद अख्तर से पहले भी पूछताछ कर चुकी है. जेल प्रशासन पर जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मनीलॉन्ड्रिंग मामले में कैदी निलंबित आईएएस छवि रंजन और एक अन्य आरोपी प्रेम प्रकाश की मीटिंग अरेंज कराने का आरोप लगा था. इसके पहले बीते साल दिसंबर महीने में भी ईडी ने एक हजार करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के किंगपिन पंकज मिश्र की मदद करने के मामले में भी जेल सुपरिंटेंडेंट से पूछताछ की थी. जेल में बंद रहते हुए भी पंकज मिश्र ने 300 से ज्यादा फोन कॉल्स किए थे.

Related Articles

Back to top button