Chaibasa

आंदोलनकारियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, हुई पत्थरबाजी, कई हिरासत में

Chaibasa: अनुसूचित जनजाति का दर्जा पाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा आहूत रेल रोको आंदोलन के दौरान नीमडीह स्टेशन के समीप आंदोलनकारी पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है. जिससे भगदड़ मच गई हैं. जवाब में आंदोलनकारी ने भी जमकर पुलिस पर पथराव किया है जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया . बता दें कि पुलिस आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक पर जाने नहीं दे रही थी. दूसरी ओर आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर जाने के लिए अड़ गए. इस दौरान काफी बहस भी हुआ. तभी अचानक आंदोलनकारी उग्र हो गए और वे पुलिस का घेरा तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे. तभी अचानक पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंदोलनकारी पर लाठी चार्ज कर दिया. इससे वहां भगदड़ मच गई. पुलिस की लाठी चार्ज करने के बाद आंदोलनकारियों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया. इससे इससे माहौल गर्म हो गया है. लाठी चार्ज और पथराव में पुलिस और आंदोलनकारी दोनों  तरफ से कई लोग घायल हो गए. बाद में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा गया. जहां इलाज चल रहा है. घटना के बाद माहौल शांत हो गया है लेकिन  सड़क पर नीमडीह स्टेशन के दोनों छोर पर आंदोलनकारी काफी संख्या में जमे हुए हैं. इस घटना के बाद पुलिस की संख्या भी काफी बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Back to top button