JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

गोमिया विधायक लंबोदर महतो को पुलिस ने लिया हिरासत में

कुड़मी को आदिवासी में शामिल करने की मांग को लेकर चलाया जा रहा रेल रोको अभियान

Ranchi: कुड़मी-कुर्मी को एसटी का दर्जा देने के लिए आंदोलनरत गोमिया विधायक लंबोदर महतो को सिल्ली पुलिस ने हिरासत में  लिया है. पुलिस ने उन्हें मुरी जंक्शन से हिरासत में लिया गया है. फिलहाल उन्हें सिल्ली थाना में रखा गया है.

न्यूज विंग से बात करते हुए लंबोदर महतो ने बताया कि रेल रोको अभियान के दौरान सिल्ली पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल वो सिल्ली थाना में अपने समर्थको के साथ बैठे हुए है. बता दें कि कई कुर्मी संगठनों ने एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कुर्मी समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में झारंखंड के कई रेलवे स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया था. इस विरोध प्रदर्श के दौरान झारखंड में करीब 250 से अधिकर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था.

गोमो में निषेधाज्ञा लागू

आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से गोमो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने के ऐलान के बाद गोमो में अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. उपमंडल अधिकारी उदय रजक ने बताया कि पूरे गोमो इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट सैयद सरफराज अहमद ने बताया कि गोमो स्टेशन में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया है. रांची रेल मंडल ने धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया है.

Related Articles

Back to top button