
Ranchi: नक्सिलयों के विरुद्ध दुमका और गिरिडीह में चलाए गए ऑपरेशन में झारखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल 10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर कुमार गिरफ्तार हो गया है. बता दें कि सुधीर किस्कू संताल परगना में भाकापा माओवादी संगठन को जोनल कमांडर की हैसियत से लीड कर रहा था. हालांकि अब तक पुलिस सुधीर किस्कू की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है. नक्सिलयों के विरुद्ध दुमका एवं गिरिडीह की पुलिस और एसएसबी के द्वारा संयुक्त रुप से ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन में और 5 हार्डकोर नक्सलियों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद होने की सूचना है. दुमका जिले के शिकारीपाड़ा,काठीकुंड,रामगढ़ और मसलिया सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सिलयों के ठिकानों पर छापामारी की गयी है.
इसे भी पढ़ें- धनबाद में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर 3 की मौत, 3 घायल
प्रशांत मांझी के भी पकड़े जाने की सूचना
सुरक्षाबलों के सर्च आपरेशन के दौरान गिरिडीह के पिरतांड प्रखंड के खुखरा थाना के पारसनाथ के तराई वाले क्षेत्र से इनामी नक्सली व उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस क्षेत्र में इनामी नक्सली प्रशांत मांझी के पकड़े जाने की चर्चा भी जोरो पर है. जानकारी के अनुसार झारखण्ड पुलिस ने दस लाख के इनामी नक्सली प्रशांत के अलावा उसकी सहयोगी हार्डकोर महिला नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है. नक्सलियों के पास से एके 47 और कारबाइन समेत कई सामग्री मिलने की भी बात कही जा रही है. हालांकि इस पर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.
इसे भी पढ़ें- बकोरिया मुठभेड़ कांड: सीबीआई की जांच आखिरी दौर में, मारे गये लोगों के परिजनों का लिया गया ब्लड सैंपल




