Dhanbad

धनबाद में ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर 3 की मौत, 3 घायल

Dhanbad : धनबाद-साहिबगंज हाइवे पर  उकमा पंचायत के चुन्नूडीह मोड पर ट्रेलर से कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, तीन घायल भी हुए हैं. मृतकों में एक महिला भी शामिल है. घटना शनिवार शाम की है. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी ओडिशा के बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुंडई पर कार छह लोग सवार थे. चुन्नूडीह मोड़ के ट्रेलर ने धनबाद से जामताड़ा की ओर जा रही

कार को टक्कर मार दी. इस जगह के करीब इस सप्ताह में दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पूर्व हुई दुर्घटनाओं में 23 दिसंबर को 2, 24 दिसंबर को 1 और 25 दिसंबर को एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. कुछ दिनों पूर्व यहीं  खड़ी टेलर में एक कार की जोरदार टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ेःबकोरिया मुठभेड़ कांड: सीबीआई की जांच आखिरी दौर में, मारे गये लोगों के परिजनों का लिया गया ब्लड सैंपल

Related Articles

Back to top button