
Ntnn : चीन व ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी कारोबारी विवाद की वजह से 70 जहाजों में सवार 1400 नाविकों की जिंदगी संकट में है. इनमें 23 भारतीय है. ये नाविक पिछले छह महीने से चीनी बंदरगाह पर जहाज के साथ फंसे हैं.
इन जहाजों में करीब एक करोड़ टन कोयला भरा है जिसे चीन बंदरगाहों पर उतरने नहीं दे रहा है. भारतीय नाविक वीरेंद्र सिंह भोंसले भी चीन के पूर्वी तट पर अपने जहाज जग आनंद पर 23 साथियों के साथ अघोषित कैद में हैं.
वीरेंद्र के जहाज पर ऑस्ट्रेलिया से आया 1.6 लाख टन कोयला लदा है. जब तक कोयला उतारा नहीं जाता, नियमों के तहत वे जहाजों को छोड़कर नहीं जा सकते. उनके साथियों की शारीरिक और मानसिक हालात लगातार खराब हो रही है. एक के पिता का निधन भारत में हो गया है. मां कैंसर से जूझ रही है. कुछ साथी डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगी हैं.
जग आनंद से 31 मील दूर काओफेडियन बंदरगाह पर फंसे एनास्टासिया जहाज के नेविगशन जहाज के नेविगेशन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि उनके अधिकतर नाविक केबिन से बाहर नहीं आ रहे हैं.
चीन की बहानेबाजी
चीन कोरोना को लेकर पर्यावरण संरक्षण के बहाने बनाकर कोयल उतरने नहीं दे रहा. जानकार बताते हैं कि असली वजह आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा वायरस की चीन से शुरुआत की जांच की मांग है. नवंबर में चीन के विदेश मंत्री ने दावा किया कि वह किसी जहाज को रोक नहीं रहा है, जो जहाज रूके हैं उनकी वजह व्यापारिक हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पर्यावरण कानूनों का बहाना भी बनाया है.
इसे भी पढ़ेंःएसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल 10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर गिरफ्तार




