Crime NewsJharkhandRanchi

बकोरिया मुठभेड़ कांड: सीबीआई की जांच आखिरी दौर में, मारे गये लोगों के परिजनों का लिया गया ब्लड सैंपल

Palamu: बहुचर्चित कथित बकोरिया मुठभेड़ कांड की जांच में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. सीबीआई की 6 सदस्यों की टीम ने प्रतापपुर प्रखंड के नीमा गांव में मारे गए एजाज अहमद की पत्नी रेशमा खातून व उसके दोनों पुत्र ख्वाजा अंजुम और सैफ का ब्लड सैंपल लिया. जानकारी के अनुसार लिए गये ब्लड सैंपल को दिल्ली के फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा. बकोरिया मुठभेड़ में  मारे गए लोगों में 4 चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड के थे. इनमें भी 3 लोग एक ही परिवार के थे. इसमें देवराज यादव उर्फ अनुराग उसका पुत्र संतोष यादव और भतीजा योगेश यादव शामिल था. जबकि प्रतापपुर प्रखंड के निकटवर्ती गांव नीमा के एजाज अहमद भी मारा गया था. जांच कर रही टीम के एक सदस्य ने बताया कि सीबीआई ने कथित बकोरिया मुठभेड़ की जांच लगभग 70 प्रतिशत पूरी कर ली है.

इसे भी पढ़ें- IIM रांची का दीक्षांत समारोह 28 को, ऑनलाइन शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

घटनास्थल की मिट्टी का भी लिया सैंपल

ब्लड सैंपल लेने के साथ ही सीबीआई की टीम ने सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के भलवही घाटी का जायजा लिया. इस दौरान कथित मुठभेड़ में मारे गए पारा शिक्षक के पिता जवाहर यादव और नीरज यादव के भाई संतोष यादव भी मौजूद थे. दोनों के कहने पर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे से सीबीआई ने मिट्टी का सैंपल लिया .

इसे भी पढ़ें– गिरिडीह: आश्रम स्कूल का भवन हैंडओवर हुआ ही नहीं, विधायक ने कर दिया उद्घाटन

विवादों से घिरा है बकोरिया मुठभेड़

पलामू जिले के सतबरवा ओपी क्षेत्र के बकोरिया में 8 जून 2015 को पांच नाबालिगों सहित 12 लोगों को नक्सली करार देकर मार गिराया गया था. इस घटना के बाद पुलिस ने खुद इसका श्रेय लेते हुए वाहवाही भी बटोरी थी. लेकिन  जांच में नक्सलियों को मारने का दावा करने वाली पुलिस के झूठ और फर्जीवाड़े की पुष्टि हो चुकी है. जांच में यह बात सामने आई है कि जिन 12 लोगों को नक्सली बता पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारे जाने की बात कह पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी उनका नक्सलियों से कोई संबंध नही था. साथ ही उन्हें पुलिस ने नहीं, बल्कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के उग्रवादियों ने मारा था.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : डुमरी के गांवों में जंगली हाथी ने मचाया कोहराम, फसल और घरों को पहुंचाया नुकसान

Related Articles

Back to top button