
Ranchi/Dumka : गणतंत्र दिवस के पहले दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. दुमका पुलिस और एसएसबी की 35वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के करकट्टा पहाड़ के वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखे गये विस्फोटक को बरामद किया है.
ये सामान हुए बरामद
इस बरामदगी में 220 जिलेटिन की छड़, 411 पीस डेटोनेटर, नक्सलियों के 49 पीस बैज, 50 मीटर तार और भारी मात्रा में नक्सली साहित्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – बरहरवा टोल प्लाजा टेंडर मामले में ईडी को प्रतिवादी बनाने के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक



