Chaibasa

चक्रधरपुर में रेलवे तथा नवोदय प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र -छात्राओं को किया गया सम्मानित

Chakradharpur: रेलवे की नौकरी और नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल रहे विभिन्न छात्र-छात्राओं को रविवार को लवली इंस्टीट्यूट में सम्मानित किया गया. चयनित होने वालों में रेलवे के भाषा अधिकारी के रूप में चयनित सूरज सिंह, पिता बीएन सिंह(स्टेशन मास्टर चक्रधरपुर), अजय प्रधान रेलवे ग्रुप डी, संजय प्रधान रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड, चंद्रशेखर महतो ग्रुप डी, बबलू महतो टेक्नीशियन ग्रेड थर्ड, अखिलेश महतो ग्रुप डी, अमन कुमार ग्रुप डी के लिए शामिल हैं. इसी प्रकार नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफल सात छात्र-छात्राएं भी सम्मानित किए गए, जिनमें अर्चना चाम्पिया, आयुष महतो,पीयूष महतो, आयुष राज बोयपाई, रोबर्ट हेम्ब्रोम, अमित महतो तथा नेहा महतो शामिल हैं. समारोह में लवली इंस्टीट्यूट के निदेशक मनसा राम महतो, फैकल्टी मेंबर्स रवि शंकर डे, अजय प्रधान, भवानी महतों के अलावा छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे.
इ‌से भी पढ़ें: Chakradharpur: जहरीला सांप काटने से युवक की स्थिति गंभीर,  स्थिति बिगड़ने पर चाईबासा रेफर

Related Articles

Back to top button