
Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास स्थित एक खंडहरनुमा घर में एक मर्इ की रात नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 दिनों बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. अबतक पुलिस 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन किसी से घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड के 31 विभागों में से मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास 16 विभाग
क्या है मामला
पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से अपने घर लौट रही थी. उसका मोबाइल गिर गया, जिसे उठाने के लिए वह रुकी थी. इसी दौरान तीन युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद सभी युवक मौके से फरार हो गये. इस मामले में 3 मई को धुर्वा थाना में मामला दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें – हाल-ए-मनरेगाः कार्यस्थल पर नहीं मुहैया करायी जाती सुविधा, हादसे में जान गंवा रहे मजदूर
नाबालिग हो रहीं ज्यादा शिकार
आंकड़े कहते हैं कि दुष्कर्म जैसी हैवानियत की शिकार नाबालिग लड़कियां ज्यादा हो रही हैं. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले 5 साल की बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे हैं. झारखंड के शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में नाबालिक लड़कियों के साथ दुष्कर्म होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.
इसे भी पढ़ें – विदाई के बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, दोनों ने थाना में किया सरेंडर
नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले
30 जनवरी 2019 – बुंडू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.
19 मार्च- राहे ओपी क्षेत्र के डिगुरुडीह गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
18 मार्च 2019– नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी. पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भांग के नशे में दुष्कर्म किया था़. यह भी बताया कि लड़की को भी नशीला पदार्थ खिला दिया था़. इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया. फिर उसे वर्द्धमान कंपाउंड में छोड़ दिया था़.
4 अप्रैल 2019- नामकुम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस मामले में तीन आरोपिपयों को गिरफ्तार किया था.
1 मई 2019- धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास नाबालिग लड़की के साथ 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म.
इसे भी पढ़ें – बिजली की लचर हालत पर झारखंड चेंबर बोला: पद क्यों नहीं छोड़ देते MD राहुल पुरवार



