
Khunti: खूंटी पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है. ठेकेदार की हत्या करने आये पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों सुरेन गोप और इंद्र कांशी को खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों उग्रवादी के पास से दो पिस्टल, तीन कारतूस, तीन मोबाइल व संगठन का पर्चा भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें – मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था गहरे संकट में फंसने जा रही है
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
खूंटी पुलिस अधीक्षक श्री आलोक को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र में किसी ठेकेदार की हत्या करने दो उग्रवादी आनेवाले हैं. मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान और खूंटी डीएसपी आशीष महली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मूरहु थाना क्षेत्र से दोनों उग्रवादियों को गिरफ़्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें – रांची : आसानी से मिल रहे अवैध हथियार, अपराधियों की बढ़ी मनमानी
ठेकेदार की हत्या करने बालो गांव पहुंचे थे दोनों उग्रवादी
पीएलएफआइ संगठन के एरिया कमांडर बगराई चम्पिया के निर्देश पर दोनों उग्रवादी एक ठेकेदार की हत्या करने बालो गांव पहुंचे थे. इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेन गोप और इंद्र कांशी को गिरफ्तार कल लिया. फिलहाल पुलिस दोनों उग्रवादियों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें – राजीव गांधी की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, वीपी सिंह सरकार ने राजीव को अतिरिक्त सुरक्षा नही दीं : पटेल



