Lead NewsNationalNEWSWest Bengal

बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले NIA की रेड, TMC उम्मीदवार के ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Kolkata: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा के दौर जारी है. इसको देखते हुए बीरभूम जिले के नलहाटी ब्लॉक में बुधवार को एनआईए ने छापेमारी की. इसमें टीएमसी उम्मीदवार के अवैध गोदान से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी प्रत्याशी के उस गोदाम से विस्फोटक सामग्री के अलावा काउंटी निर्मित पिस्तौल, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. आठ घंटे तक चले इस लंबे तलाशी अभियान के बाद एनआईए ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक जब्त कर लिए हैं.  आरोपी मनोज घोष बहादुरपुर गांव में टीएमसी का सक्रिय नेता है. पंचायत चुनाव में पार्टी ने उसे प्रत्याशी बनाया है. पूरे गांव में उसके समर्थन में ढेरों पोस्टर लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button