JharkhandRanchi

आर्म्स लाइसेंसधारी हो जाएं सावधान, नजदीकी थाने में कर दें जमा

Ranchi: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाली है. इसको लेकर रांची पुलिस अपने तरफ से लगातार तैयारी कर रही है. इस संबंध में रांची पुलिस आमजनों से लगातार अपील कर रही है कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अपनी योगदान अवश्य दें. पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जिनका शस्त्र अनुज्ञप्ति (Arms License) किसी दूसरे जिला अथवा झारखण्ड राज्य से इतर किसी अन्य राज्य से निर्गत किया गया हो, यथाशीघ्र रांची जिला अन्तर्गत अपने स्थानीय थाना में शस्त्र अनुज्ञप्ति की प्रविष्टि (Entry) करवाते हुए थाना में अपना शस्त्र जमा करायें अन्यथा पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button