JamshedpurJharkhand

सिंहभूम चैंबर ने टैक्स ऑडिट की तिथि बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताया

Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताते हुए कहा है की समय की मांग के अनुरूप वस्तुस्थिति को समझते हुए टैक्स ऑडिट के लिए तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. चैबर ने इसके लिए वित्त मंत्री का आभार जताया है. गौरतलब है कि सिंहभूम चैंबर ने पिछले दिनों पत्र लिखकर वित्त मंत्री से धारा 44एबी के तहत टैक्स ऑडिट की तिथि 15 जनवरी से  बढ़ाने का अनुरोध किया था. चैंबर महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष कर और वित्त सीए दिलीप गोलछा तथा  सचिव कर और वित्त पीयूष चौधरी ने भी वित्त मंत्री के प्रति आभार जताया है.

इसे भी पढ़ें – चाकुलिया :  केरूकोचा में स्कूटी पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

Related Articles

Back to top button