Jamshedpur

चाकुलिया :  केरूकोचा में स्कूटी पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

Chakulia : केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा साल जंगल के पास स्कूटी पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक कालीचरण बेरा (35) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सरदार पाड़ा का रहने वाला था. घटना की सूचना पाकर परिजनों को मिलने पर उनका रो रोकर बुरा हाल है. कालीचरण चाकुलिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी पतित पावन का इकलौता पुत्र था. पतित पावन बेरा झारखंड पेंशनर समाज के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं.

बहरागोड़ा गया था बैंक के काम से

कालीचरण बेरा बैंक के कार्य के लिए बहरागोड़ा गया हुआ था. वापसी में बहरागोड़ा केरूकोचा होते हुए चाकुलिया  जा  रहा था. इसी बीच बड़ामारा साल जंगल के बीच स्कूटी से पेड़ से टकरा गयी.  सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.  कालीचरण हेलमेट नहीं पहना था. वह जमशेदपुर के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था. सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने भी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और मृतक युवक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. मृतक कालीचरण बेरा के दो छोटी छोटी बेटी है. पत्नी मायके में है.

इसे भी पढ़ें- चकुलिया : शहीद ठाकुर हेंब्रम और शंकर नायक के परिजनों से मिले कुणाल

Related Articles

Back to top button