
Gumla: गुमला जिला के कामडारा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी को 26 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कामडारा पुलिस ने एक पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने कामडारा थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम केनालोया में पीएलएफआई उग्रवादी का एरिया कमांडर मांडू तोपनो अपने साथियों के साथ योजना बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है.इस सूचना के आलोक में गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब द्वारा एक एसडीपीओ बसिया के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया.टीम के द्वारा 26 सितंबर रात्रि में ग्राम चिंतापीड़ी से केनालोया जाने के क्रम में एक संदिग्ध बाइक पर दो सवार व्यक्ति को सामने से आते देखा जो पुलिस को देखकर गाड़ी को वही गिराकर खेत मे भागने लगे. सशस्त्र बल के सहयोग से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया.
इसे भी पढ़ेंःआज कांग्रेस के हो सकते हैं कन्हैया कुमार व जिग्नेश, राहुल गांधी दिला सकते हैं पार्टी की सदस्यता
पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जिबनुस आइंद उम्र करीब 25 वर्ष पिता विलियम आइंद ग्राम ऐरमेरे, थाना तोरपा जिला खूंटी बताया.पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर एक आईटेल कम्पनी का मोबाइल,2 पीएलएफआई उग्रवादी का पर्चा एवं एक बाइक मिला जिसको पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया.पुलिस द्वारा पूछताछ में जिबनुस ने बताया कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर मांडू तोपनो के साथ सनिका तोपनो एवं दो अज्ञात के द्वारा बसिया कामडारा थानांतर्गत लेवी वसूलने एवं लेवी नही देने की स्थिति में घटना देने की बात कही.एसडीपीओ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व में भी बसिया एवं कामडारा थाना अंतर्गत पीएलएफआई का पर्चा से लेवी की मांग वॉट्सऐप के माध्यम से मांगने संबधी बात भी प्रकाश में आई है.इस मामले में कामडारा थाना में कांड संख्या 44/2021 के तहत मामला दर्ज कर जिबनुस को जेल भेज दिया गया.पुलिस के छापामारी टीम में एसडीपीओ के साथ थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान,एसआई भावेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे.




