Uncategorized

बिहार के पेट्रोल पंप से 13 लाख रुपये की लूट

News Wing
Hajipur, 16 August : बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप से छह हथियारबंद आरोपी 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 103 के चकमजिद गांव के नजदीक बालाजी यूल्स नाम पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर रात तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए. छह आरोपियों ने धावा बोल दिया और वहां सो रहे पंप के एक कर्मचारी को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया.
इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारी से पेट्रोल पंप के कमरे और लॉकर की चाभी छीन ली और लॉकर में रखे 13 लाख रुपये निकालकर फरार हो गए. इस क्रम में लुटेरे सीसीटीवी के हार्डडिस्क और मॉनिटर भी अपने साथ ले गए हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके.
पंप के मालिक अनीष कुमार का कहना है कि बैंक बंद होने के कारण दो-तीन दिन के पैसे लॉकर में ही रखे हुए थे.
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button