
Ranchi: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के कई जिलों में वज्रपात और ओला पड़ने की संभावना है. राजधानी में तेज हवा और गर्जन के साथ बूंदा-बांदी हुई. एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा और खूंटी जिले में इसका प्रभाव पड़ सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके सर्तक रहें.
18 फरवरी तक कुहासा का असर
मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को बारिश, गर्जन के साथ ओला वृष्टि की संभावना है. 16 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे. 17 और 18 फरवरी को सुबह में कुहासा छाया रहेगा. 19 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को अधिकतम 31 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. 16 फरवरी को अधिकतम 26 और न्यूमतम 13, 17 को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11, 18 को अधिकतम 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है. वहीं 19 फरवरी को अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें – स्ट्रीट फूड फेस्टिवल : मामला था जायके का और मंत्री सीपी सिंह ने लगा दी निगमकर्मियों की क्लास



