
NewDelhi : अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में सोमवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की खबर है. उस पर 110 यात्री सवार थे. स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.10 बजे एरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार जिस जगह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह जगह तालिबान के नियंत्रण में बतायी जाती है. खबर लिखे जाने तक हादसे में मारे गये लोगों की जानकारी सामने नहीं आयी है.
अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी एरियाना के अनुसार हेरात हवाई अड्डे के कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों का कहना है कि विमान एरियाना अफगान एयरलाइंस का था. इसमें 110 लोग सवार थ. विमान हेरात से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था.
A passenger aircraft has crashed in Deh Yak district of Ghazni province (#Afghanistan), said a member of the local provincial council: TOLOnews
— ANI (@ANI) January 27, 2020
इसे भी पढ़ें : #RSS का आर्मी स्कूल अप्रैल से होगा शुरू, 23 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, एक मार्च को प्रवेश परीक्षा
इलाका तालिबान के नियंत्रण में है
गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा हा कि देह याक जिले में स्थानीय समयानुसार 1.10 बजे विमान हादसे का शिकार हुआ. यह इलाका तालिबान के नियंत्रण में है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जान लें कि पूरा गजनी प्रांत पहाड़ी इलाका है जो हिंदूकुश की तलछटी में बसा है. ठंड के दिनों में यहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है और मौसम भी ज्यादातर खराब रहता है.
इसे भी पढ़ें : कांटों पर खिला कमल: क्या #The Economist पत्रिका विश्व में भारत की छवि को खराब करना चाहती है?




