National

#RSS का आर्मी स्कूल अप्रैल से होगा शुरू,  23 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन, एक मार्च को प्रवेश परीक्षा

NewDelhi : RSS का सैनिक स्कूल (आवासीय) इसी साल अप्रैल से शुरू हो जाने की खबर है. इसका नाम रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर (RBSVM) होगा. स्कूल का पहला शिक्षा सत्र अप्रैल से शुरू हो जायेगा. विद्यालय भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. पहले बैच के 160 विद्यार्थियों के लिए आवेदन मंगाये जा रहे हैं. चयनित बच्चों को छठे वर्ग में प्रवेश दिया जायेगा. RBSVM पूरी तरह आवासीय विद्यालय होगा.

इसे भी पढ़ें : Andhra Pradesh : जगन मंत्रिमंडल ने #Legislative_Council खत्म करने संबंधी प्रस्ताव पर लगायी मुहर, टीडीपी का विरोध

एनडीए, नेवल अकैडमी, इंडियन आर्मी के लिए तैयारी करवायी जायेगी

इकनॉमिक टाइम्स ने RBSVM के डायरेक्टर कर्नल शिव प्रताप सिंह के हवाले से कहा है कि हम विद्यार्थियों को एनडीए, नेवल अकैडमी और इंडियन आर्मी के लिए 10+2 टेक्निकल एग्जाम की तैयारी करवायेंगे. जान लें कि इससे पूर्व पिछले साल जुलाई में इकनॉमिक टाइम्स ने खबर दी थी कि RSS अपना पहला आर्मी स्कूल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खोलने जा रहा है जिसका नाम पूर्व संघ प्रमुख राजेंद्र सिंह ऊर्फ रज्जू भैया के नाम पर होगा.

इसे भी पढ़ें :भाजपा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, #Air_India को बेचने का फैसला देशविरोधी, कोर्ट जाऊंगा

23 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन होगा

RBSVM के डायरेक्टर ने जानकारी दी है कि 23 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन होगा और एक मार्च को प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा के तहत विद्यार्थियों की तर्कशक्ति (रीजनिंग), सामान्य ज्ञान (जनरल नॉलेज यानी जीके), गणित और अंग्रेजी की क्षमता का आकलन होगा. सूचना के अनुसार लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी लिखित में ही होगा और फिर उनका मेडिकल टेस्ट होगा. 6 अप्रैल से सत्र शुरू हो जायेगा.

युद्ध में मारे गये सैनिकों के बच्चों के लिए आठ सीटें आरक्षित होंगी. शहीदों के बच्चों को उम्र में भी कुछ छूट मिलेगी. इसके अलावा स्कूल में आरक्षण की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं होगी. इसमें सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई होगी.

विद्यार्थियों, शिक्षकों की यूनिफॉर्म होगी

स्कूल ने शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है जो फरवरी अंत तक पूरी हो जायेगी. स्कूल के प्रिंसिपल RSS के विद्या भारती स्कूल से आयेंगे. स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों, दोनों के लिए यूनिफॉर्म होगी. बच्चों की ड्रेस हल्की नीली कमीज और गहरी नीली पतलून, जबकि शिक्षकों के लिए भूरे रंग की पतलून और सादी कमीज होगी. स्कूल के उद्घाटन समारोह में RSSऔर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्रियों की मौजूदगी संभव है. विद्या भारती के क्षेत्रीय संयोजक अजय गोयल के अनुसार अभी नाम तय नहीं किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : #Muslim_Personal_law_Board  निकाह हलाला, बहुपत्नी प्रथा के खिलाफ दायर मामले में पक्षकार बनने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button