Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: सभी जिलों में मतदान के दिन 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों से होगी लाइव स्ट्रीमिंग

  • वेबकास्टिंग की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय और सभी जिलों में बनाया जा रहा कंट्रोल रूम

Ranchi: विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जिले में कम से कम 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जानी है.

उप सचिव शब्बीर अहमद ने मंगलवार को वेबकास्टिंग के लिए सभी जिलों में नियुक्त नोडल अफसर औऱ इसके ऑपरेशन से जुड़े तकनीकी कर्मियों के लिए आय़ोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर मतदान संबंधी गतिविधियों की लाइव स्ट्रीमिंग हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है.

मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग देखने व निगरानी करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय और सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – यूं ही रघुवर और सरयू की दूरियां नहीं बढ़ी, जनिये मंत्री रहते सरकार पर कब कैसे किया वार, पढ़ें पांच साल के ट्विट्स

मतदान के दिन वेबकास्टिंग की होगी निरंतर मॉनिटरिंग

जिला स्थित नियंत्रण कक्ष में एक नोडल पदाधिकारी औऱ तकनीकी सहायक सहित लाइव वेबकास्टिंग की निरंतर निगरानी के लिए कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

वेबकास्टिंग की लाइव मॉनिटरिंग के दौरान किसी भी त्रुटि के लिए समय पर और त्वरित सुधार आवश्यक कार्रवाई जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा. इसके लिए नियंत्रण कक्ष में वायरलेस सेट से युक्त एक पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – हद है! ये एक इंस्पेक्टर व चार दारोगा रहेंगे तभी लातेहार पुलिस करा पायेगी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव

मतदान के दो दिन पहले वेबकास्टिंग की टेस्टिंग

उप सचिव ने बताया कि मतदान के दो दिन पूर्व ही वेबकास्टिंगवाले मतदान केंद्रों से होनेवाली लाइव स्ट्रीमिंग का प्रदर्शन, क्वालिटी और निरंतरता की टेस्टिंग कर लें, ताकि मतदान के दिन वेबकास्टिंग को लेकर किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हो.

गलत गतिविधियों पर की जायेगी कार्रवाई

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) किसी मतदाता के साथ प्रिजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर, पोलिंग एजेंट अथवा सुरक्षा कर्मी या अन्य किसी व्यक्ति को पोलिंग कंपार्टमेंट के पास नहीं जाना है और किसी भी अनावश्यक व्यक्ति को पोलिंग बूथ के भीतर नहीं रहने देना है.

इसके साथ किसी भी स्थिति में अगर कोई गलत गतिविधि प्रदर्शित होती है अथवा पता चलता है तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – #EconomicSlowdown: सेल को वेतन व ऋण पर ब्याज चुकाने के लिए भी हर माह लेना पड़ रहा है 1000 करोड़ रुपये कर्ज

Related Articles

Back to top button