Jamshedpur

संताली नृत्य पर झूमे लोग, ग्रेजुएट कॉलेज में हिन्दी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

Jamshedpur : साकची ग्रेजुएट कॉलेज में हिंदी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस दौरान छात्राओं ने नृत्य करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का प्रयास किया. संताली डांस पर भी छात्राएं खूब थिरकी.

मौके पर शहर के पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुकुल खंडेलवाल के नेतृत्व में किया गया था. इस दौरान  उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला. 24 सितंबर को ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था. वर्तमान में हिंदी का प्रचलन ज्यादा बढ़ा है. पूरे विश्व में 18 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं. विश्व में अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिंदी का स्थान आता है. पहले इस भाषा को उपेक्षित नजरों से लोग देखते थे. हिंदी बोलने वाले को कमकर आंकते थे, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है. नई पीढ़ी भी इसे अपना रही है. बॉलीवुड तथा सीरियल हिंदी में ही बनाये जाते हैं. अभिनेता और अभिनेत्री ज्यादा संवाद अब हिंदी में करने लगे है.

Related Articles

Back to top button