NEWS

रांची नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों का दो माह से  पेंशन भुगतान रूका

आंदोलन के मूड में सेवानिवृत्तकर्मी

Ranchi:  नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले दो महीने से पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. इस संबंध में नगर निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदधारी नरेश राम ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में सभी काम-धंधा ठप पड़ा हुआ है. आर्थिक गतिविधियां भी लगभग बंद है. ऐसे में पेंशन नहीं मिलने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक तंगी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

इसे भी पढ़ें: ब्लैक फंगस के लक्षणों की वक्त पर पहचान जरूरी, ताकि आंखें निकालने की नौबत न आये

आपदा काल में पैसे के अभाव में परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. इस संबंध में कई रिटायर्ड कर्मियों ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां, विटामिंस व पौष्टिक खाद्य पदार्थों की अत्यंत आवश्यकता है. ऐसे में पेंशन नहीं मिल पाने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समक्ष मुश्किलें बढ़ गई हैं.

इसे भी पढ़ें: कैबिनेट की मंजूरी के दो माह बाद भी शुरू नहीं हो सका मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना
गौरतलब है कि नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दस हजार प्रति माह से लेकर 25 हजार रुपए प्रति माह तक पेंशन प्राप्त होता है. यह पेंशन नगर निगम की ओर से कर्मियों को दी जाती है. इस संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम के कुछ अधिकारी के आपसी मतभेद और वर्चस्व की लड़ाई की वजह से ऐसा हो रहा है. कुछ  अधिकारी कर्मचारियों का पेंशन जारी करने में बेवजह अड़ंगा लगाए हुए हैं. संघ के पदधारी नरेश राम ने कहा कि यथाशीघ्र पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, तो सेवानिवृत्त कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 रुपये के पार, डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Related Articles

Back to top button