
Chaibasa : चाईबासा जिला पुलिस ने सोमवार को खुंटी के सीमावर्ती जिले के बुढ़ और तोमरोंग में सर्च ऑपरेशन करने के लिए गई थी. इस बीच ही उग्रवादी संगठनों की ओर से फायरिंग कर दी गई. दोनों के बीच मुठभेड़ के दौरान ही पुलिस ने पीएलएफआई संगठन का सक्रिय सदस्य दिनेश गोप को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल और पहाड़ी ईलाके में दिनेश गोप और उसका जत्था घुम रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने ऑपरेशन अभियान चलाया.

जंगल का फायदा उठाकर भागे उग्रवादी
पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जंगल और पहाड़ी ईलाके का फायदा उठाते हुए उग्रवादी भागने में सफल रहे. जबकि दिनेश गोप पकड़ा गया. उग्रवादियों के भागने के बाद पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर कई सामानों को भी बरामद किया है.

ये हुआ बरामद
पुलिस बल ने मौके से एक कार्बाइन रायफल, जिंदा कारतूस, खाली खोखा, 29 पीस मोबाइल फोन, 10 पीस पिट्ठू, लेवी मांगने के पर्चे, चंदा का रसीद के अलावा अन्य सामानों को बरामद किया है. घटना के संबंध में गुदड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है और दिनेश गोप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




