World

वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर में नफरत की सुनामी आ रही है: एंतोनियो गुतारेस

United Nations: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से नफरत और विदेशियों के खिलाफ द्वेष की भावना की सुनामी आ रही है. उन्होंने दुनियाभर से नफरत फैलाने वाले भाषण खत्म करने की अपील की.

गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि जब विश्व महामारी से लड़ रहा है तो ऐसी स्थित में हमारी जिम्मेदारी लोगों की रक्षा करने,भ्रांतियों को दूर करने तथा हिंसा को रोकने की है. गुतारेस ने कहा कि चलिए नफरत वाले भाषण और कोविड-19 को एक साथ खत्म करें.

इसे भी पढ़ें –Twitter पर आज का दिन भाजपा के लिए ठीक नहीं, ट्रेंड करता रहा #RahulFightsForIndia और #मजदूर_विरोधी_मोदी_सरकार

महामारी ये नहीं देखता कि हम कौन हैं

उन्होंने कहा कि कोविड-19 यह नहीं देखता कि हम कौन हैं, कहां रहते हैं, किस पर विश्वास करते हैं या कोई और भेदभाव नहीं करता.

लेकिन फिर से महामारी से नफरत और विदेशियों के खिलाफ द्वेष की भावना, दूसरों को बलि का बकरा बनाना और डर फैलाने की सुनामी आ रही है. हमें इससे एकजुटता से निपटने की जरूरत है.

मुसलमानों के खिलाफ बढ़े हैं हमले  

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि ऑनलाइन और सड़कों पर विदेशियों के खिलाफ भावना बढ़ी है. यहूदी विरोधी षडयंत्र फैला है और कोविड-19 के संबंध में मुसलमानों पर हमले बढ़े हैं.

गुतारेस ने कहा कि प्रवासियों और शरणार्थियों को विषाणु के स्रोत के रूप में बदनाम किया गया और फिर उन्हें इलाज मुहैया कराने से इनकार कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि पत्रकारों, व्हिसलब्लोअर्स, स्वास्थ्य पेशेवरों, सहायता कर्मियों और मानवाधिकार बचावकर्ताओं को उनके काम के लिए निशाना बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #Covid-19 में 14वें वित्त की राशि के उपयोग का मामला: पाकुड़ पे रहम, बाकी पे सितम

सभी को एकडुटता दिखाने का किया आह्वान

उन्होंने नेताओं से सभी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का आह्वान किया. महासचिव ने मीडिया खासतौर से सोशल मीडिया से कमजोर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए नस्लवादी,औरतों से नफरत वाली और अन्य हानिकारक सामग्री हटाने का आह्वान किया.

गुतारेस ने कहा कि और मैं सभी से हर जगह नफरत के खिलाफ खड़े होने,एक-दूसरे को सम्मान देने तथा दया की भावना के प्रसार की अपील करता हूं.

इसे भी पढ़ें – #CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button