GarhwaJharkhand

#Garhwa: लॉकडाउन में मकान तोड़ रहे दो मजदूरों की छत गिरने से मौत

Palamu / Garhwa : लॉकडाउन में निर्माण या जीर्णोद्धार कार्य पर पूरी तरह रोक है. इसके बावजूद शुक्रवार को पलामू प्रमंडल के गढ़वा में एक पुराने भवन को तोड़ने का कार्य किया जा रहा था. इसके लिए तीन मजदूरों को लगाया गया. इसी बीच अचानक छत का मलबा गिर जाने से दो मजदूर इसमें दब गये. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें – #CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी

रंका अनुमंडलीय मुख्यालय में हुई घटना

गढ़वा के रंका अनुमंडलीय मुख्यालय में घटना हुई. यहां के दास टोला निवासी भागवत दास के पुराने घर की छत तोड़ने के क्रम में हादसा हो गया. छत का मलबा गिरने से इसी मुहल्ले के रामचंद्र राम के पुत्र सतेन्द्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ मुरारी (28वर्ष) एवं कैलाश राम के 14 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार की दबने से मौत हो गयी.

सूचना मिलने पर रंका पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शवों को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. रंका के पुलिस निरीक्षक हरिकिशोर मंडल ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. लॉकडाउन में छत तोड़ने का कार्य कैसे लगाया? इसकी भी जांच शुरू की गयी है. कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रिकवरी रेट बढ़ा, हर तीन में एक कोरोना मरीज हो रहा ठीक, 24 घंटे में 3390 नये केस

आर्थिक परेशानी बनी मौत का कारण

सतेन्द्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ मुरारी होटल में काम करता था. लॉकडाउन के कारण लंबे समय से होटल बंद था. नतीजा उसके परिवार के समक्ष भारी आर्थिक परेशानी आ गयी थी. पत्नी बार-बार पैसों का प्रबंध करने के लिए दबाव डालती थी. इससे परेशान सतेन्द्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ मुरारी मकान तोड़ने के लिए पहुंच गया था. उसके साथ काम कर रहा किशोर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय का छात्र था. छठी कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद सातवीं में उसका नामांकन हुआ था. स्कूल बंद रहने के कारण उक्त छात्र भी मजदूरी करने के लिए पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में रजनीगंधा, पान पराग सहित 11 ब्रांडों के पान मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button