
New Delhi: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी. सीबीएसई ने परीक्षा की ये नयी तिथियां घोषित की हैं.
लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।@HRDMinistry @PIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/NVexiKgVA1
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 8, 2020
कोरोना वायरस के कारण सीबीएसई की परीक्षाएं बाधित हो गयी थीं. सीबीएसई ने इन परीक्षाओं को स्थगित करते हुए नयी तिथियों के ऐलान की बात कही थी.
शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गयी है. उन्होंने इस परीक्षा में भाग लेनेवाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रिकवरी रेट बढ़ा, हर तीन में एक कोरोना मरीज हो रहा ठीक, 24 घंटे में 3390 नये केस
29 मुख्य विषयों की होगी परीक्षा
जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड सिर्फ 29 मेन सब्जेक्ट्स की ही परीक्षाएं लेगा. ये वही मुख्य विषय होंगे, जो प्रमोशन और अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए जरूरी होते हैं. 10वीं की परीक्षाएं केवल पूर्वी दिल्ली के दंगों से प्रभावित स्टूडेंट्स को ही देनी होगी. बाकी दूसरी जगहों के स्टूडेंट्स को 10वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं देनी होंगी.
10वीं क्लास के लिए इन सब्जेक्ट्स के होंगे एग्जाम
पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस और सोशल साइंस विषयों के लिए आयोजित की जायेंगी.
इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार से क्यों मायूस हैं राज्यों की सरकारें
12वीं क्लास के लिए ये परीक्षाएं होंगी आयोजित
पूर्वी दिल्ली में स्थित स्कूलों में 12वीं क्लास के लिए अंग्रेजी इलेक्टिव – एन, अंग्रेजी इलेक्टिव -सी, इंग्लिश कोर, गणित, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, फीजिक्स, अकाउंट्स और केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जायेगी. बाकी देश में कक्षा 12 की परीक्षाएं बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) के लिए होगी.
बताते चलें कि मंत्री रमेश पोखरियाल ने मंगलवार को जेईई मेन और नीट परीक्षा के तिथियों की घोषणा भी कर दी है. इसके अलावा उन्होंने गुरुवार को जेईई एडवांस्ड की तारीख भी घोषित की. जेईई एडवांस्ड परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित होगी. वहीं जेईई मेन एग्जाम 18 जुलाई से 23 जुलाई के बीच आयोजित किया जायेगा. जबकि नीट की परीक्षा 26 जुलाई को कराई जायेगी.
इसे भी पढ़ें – पूरी दुनिया में फंसे प्रवासियों को कोविड-19 का ज्यादा खतरा है: #IOM



