Bihar

पटनाः राबड़ी की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Patna: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात एक सीआरपीएफ जवान की खुदकुशी की खबर है. खबर है कि जवान ने खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ेंःरांची को मिलेगा नया सचिवालय, 16 सौ करोड़ की लागत से कोर कैपिटल एरिया में होगा निर्माण

मिली जानकारी के मुताबिक जवान कर्नाटक का रहनेवाला था. और उसका नाम गिरिअप्पा केसोर  बताया जा रहा है. घटना गुरुवार देर रात की है. जहां राबड़ी आवास पर ही जवान ने अपने सर्विस गन से खुद को शूट कर लिया.

पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. खबर है कि कुछ दिनों पहले ही वो छुट्टियां मना कर लौटा था.

और बीती रात उसका फोन पर अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को गोली मार ली. फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. कहा जा रहा है कि जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड : सातवें चरण के चुनाव में 37,398 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Related Articles

Back to top button