
Patna : शहर में गरीब मजदूरों और सफाई कर्मियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पटना नगर निगम द्वारा आमलोगों के लिए 15 रुपए में पौष्टिक भोजन की थाली की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए भामाशाह फाउंडेशन के साथ मिलकर पटना नगर निगम क्षेत्र के कारगिल चौक गांधी मैदान में सोमवार को इस योजना का शुभारंभ किया गया.
पटना नगर निगम के गाय घाट स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा से इस योजना का महापौर सीता साहू एवं उप नगर आयुक्त और स्थाई समिती के सद्स्यों द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया. इस दौरान मेयर सीता साहू ने कहा कि गांधी मैदान शहर के व्यस्ततम इलाके में आता है.
इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के भोजपुरी-मगही पर दिये विवादित बयान पर बोले नीतीश- राजनीति के लिए कुछ लोग ऐसा बयान देते हैं
इस जगह पर छात्र, दैनिक मजदूर, सफाई कर्मचारी, रिक्शा ठेला चालक सहित कई ऐसे दैनिक कर्मी हैं, जिनको इस योजना से लाभ होगा.
वह कम पैसे में गुणवत्तापूर्ण खाना प्राप्त करेंगे. जिससे उनके स्वास्थ्य भी बना रहेगा और खाने पर बहुत खर्च नहीं होगा. महापौर एवं नगर निगम के पदाधिकारियों ने खीर पूरी और सब्जी खाकर खाने की गुणवत्ता की जांच की.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में अप्रशिक्षित शिक्षकों को ग्रेड वन की स्वीकृति, मिलेगा वेतन लाभ




