JharkhandLead NewsRanchi

2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ सुधा दूध

Ranchi : रांची समेत राज्यभर में सुधा दूध मंगलवार से 2 रुपये महंगा हो जायेगा. दूध में प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि का असर लोगों की जेब पर पड़ेगा. कॉम्फेड की प्रोग्रामिंग कमेटी के सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. एक साल में यह दूसरी बार है जब सुधा कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इससे पहले सुधा ने 7 फरवरी 2021 को दाम बढ़ाने की घोषणा की थी. सुधा की दही और टेट्रा पैक दूध की कीमत में वृद्धि नहीं की गयी है.

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) की ओर से बताया गया कि बिजली बिल, पेट्रोलियम पदार्थों, पैकेजिंग, मैनपावर का खर्च बढ़ गया है.

वहीं पशुपालन करनेवाले भी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे कि उन्हें भी दूध का बढ़ा हुआ मूल्य दिया जाये. इसे देखते हुए सुधा दूध की कीमतों में वृद्धि की गयी है.

इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के भोजपुरी-मगही पर दिये विवादित बयान पर बोले नीतीश- राजनीति के लिए कुछ लोग ऐसा बयान देते हैं 

ये होगी कीमत

  • टोन्ड 1 लीटर – 45 रु
  • 500 मिली. – 23 रु
  • क्रीम 1 लीटर – 50 रु
  • 500 मिली. – 25 रु
  • सुधा छेना मिल्क (टीएम) 6000 मिली – 264 रु
  • सुधा खोवा मिल्क (एसएम) 6000 मिली – 288 रु

इसे भी पढ़ें: हैवियस कॉर्पस मामलाः हाइकोर्ट ने किया फैसला- करतूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ेगी नाबालिग

Related Articles

Back to top button