Bihar

Patna: ठंड के लिए तैयार किए गये रैन बसेरे, महापौर ने किया उद्घाटन, 30 लोगों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा

Patna: राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ ही परेशानी उन लोगों के लिए बढ़ गई है जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है. पटना नगर निगम की तरफ से ऐसे लोगों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे की है. महापौर सीता साहू, डिप्टी मेयर रजनी देवी एवं बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, सिस्टर डॉरोथी फर्नांडिस द्वारा रैन बसेरे का विधिवत उद्घाटन किया गया.

इसे भी पढ़ें:JPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: आजसू पार्टी ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका

30 बेड की है सुविधा, कोविड-19 प्रोटोकॉल का होगा पालन

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रैन बसेरा में कुल 30 बेड लगाए गए हैं. लोगों को निःशुल्क रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. सभी बेड पर गद्दे, तकिया और रजाईयों के अलावा मच्छरदानी की सुविधा भी दी जा रही है. इसके साथ हैं सभी रैन बसेरों में अग्निशामक यंत्र भी रखा गया है.

इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है. शहर के कई इलाकों में अस्थाई रैन बसेरा तैयार किया जा रहा है.

सभी रैन बसेरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. बेड के बीच दूरी रखी गई है. ठहरने वाले लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:लालू प्रसाद के आदेश से प्रदेश राजद की सभी कमिटियां भंग

इन इलाकों में होगा रैन बसेरा

  • पटना सिटी- आरओबी के नीचे
  • वैशाली गोलंबर
  • बहादुरपुर फ्लाईओवर के नीचे
  • सचिवालय (नया) गेट नबंर 3 के पास
  • गांधी मैदान गेट नंबर 4 के पास
  • मौर्या होटल के सामने
  • मलाही पकड़ी
  • करबिगहिया

इसे भी पढ़ें:भारत में 1.3 करोड़ से अधिक लोग कोयला आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर: एनएफआई अध्ययन

स्थाई रैन बसेरे में भी है ठंड से बचने के इंतजाम

इसके साथ ही पटना नगर निगम के स्थाई रैन बसेरे में खाने एवं रहने के इंतजाम किए गए है. इसके तहत लोगों को गाय घाट, कुनकुन सिंह लेन, सैदपुर नहर रोड एवं मैग्डोनल्ड गोलंबर के पास स्थित रैन बसेरे में भी ठंड को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार दर्पण में देखे अपनी नाकामियों का चेहरा: दीपक प्रकाश

भामाशाह फाउंडेशन के तीसरे भोजनालय का महापौर ने किया उद्घाटन

पटना नगर निगम द्वारा 15 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था के तहत भामाशाह फाउंडेशन के तीसरे भोजनालय का दूध मार्केट के पास उद्घाटन किया गया.

माननीय महापौर, माननीय उपमहापौर एवं नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं विदित है कि इससे पहले ट्रायल के लिए शहर में गरीब मजदूरों व सफाईकर्मियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गाय घाट स्थित नवनिर्मित रैन बसेरा से इस योजना की शुरूआत हुयी थी. दूसरी शाखा के रूप में गांधी मैदान में इसे शुरू किया गया.

वहां भी भामाशाह फाउंडेशन की ओर से 15 रुपये में भोजन की थाली परोसी जा रही है. इसमें दिन में चावल, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार मिलता है. वहीं रात में 15 रुपए में पांच रोटी, दाल, सब्जी, भुजिया व अचार दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने को लेकर प्रदेश भर में BJP का 25 नवंबर को आंदोलन

Related Articles

Back to top button