
Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को लुटेरी सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि किसानों को झूठे वादे कर सत्ता में आयी किन्तु आज किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. हेमंत सरकार किसानों को झूठे ख्वाब दिखला रही है. किसानों के धान क्रय का मूल्य अब तक नहीं मिला, ऋण माफी का वादा भी झूठा निकला. साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ हेमंत सरकार किसानों को प्राथमिकता सूची में रखने का दावा करती है. वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के निर्वाचन जिले में ही खाद की कालाबाजारी चरम पर है. यहां खाद की भारी किल्लत है जबकि रबी फसल का अभी अनुकूल मौसम है.
डीएपी के नाम पर यहां बंगाल का मिलावटी खाद का धंधा काफी फल फूल रहा है. किसान 1600-1700 रुपये में डीएपी खाद खरीदने को मजबूर हैं, जबकि मोदी सरकार ने डीएपी पर सब्सिडी बढ़ा दी ताकि किसानों को 1200 रुपया डीएपी मिल सके, परंतु प्रदेश के किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा. हेमंत सरकार के इशारे पर खाद की कालाबाजारी हो रही है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला
श्री प्रकाश ने टाटा कैंसर अस्पताल निर्माण में हेमंत सरकार पर घटिया राजनीति करते हुए निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में प्रदेश का कभी भला नहीं हो सकता है. यह विकास विरोधी सरकार है. सरकार नये उद्यमियों को आज तक ला तो नहीं सकी जो पहले से स्थापित हैं उन्हें खदेड़ने में लगे हैं.
उन्होंने कहा कि रांची में लगभग निर्माण पूरा कर चुका कैंसर अस्पताल कैंसर के इलाज में लंबी लकीर खींच सकता है, जिसे भाजपा की सरकार में नींव डाला गया था.
इसे भी पढ़ें:अब तक बजट का 25 फीसदी भी खर्च नहीं, झारखंड में एक बार फिर ‘मार्च लूट’ की तैयारीः भाजपा
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के लोग सिर्फ और सिर्फ लूट खसोट के लिए राजनैतिक ड्रामा कर रहे हैं. वहीं वैक्सिनेशन के सुस्त चाल पर कहा कि हेमंत सरकार की लापरवाही से प्रदेश की जनता की जान आफत पर है.
उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात मध्यप्रदेश जैसे राज्य लगभग 70 फीसदी डबल डोज व 95 फीसदी सिंगल डोज दे चुके हैं. इसके इतर झारखंड में डबल डोज मात्र 29 फीसदी, 66 फीसदी सिंगल डोज होना बहुत कम है. हेमंत सरकार को वैक्सिनेशन अभियान तेज करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें:पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एसपी सिंह कल हुए थे सम्मानित, आज राज्यपाल ने हटाया




