BiharCrime News

Patna: मनेर में युवक की हत्या कर अपराधियों ने खेत में फेंका शव

Patna: मनेर के  सिंघाना पंचायत स्थित लोदीपुर गांव में लोगों ने बुधवार को खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव को देखा. उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया है. शव के आसपास खून के काफी धब्बे देखे गए हैं. इससे यह प्रतीत होता है कि युवक की हत्या पीट-पीटकर की गई है. हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ सकती है. मनेर थानेदार ने कहा कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों को खंगालने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा-सरकार से सभी असंतुष्ट

Related Articles

Back to top button