
Ranchi : पटना के गांधी मैदान में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीRदवार नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के दौरान 27 अक्टूबर 2013 को गांधी मैदान और पटना जंक्शमन सहित शहर के कई इलाकों में आतंकियों ने बम ब्लास्ट किये थे. इस मामले में रांची के सीठियो के रहनेवाले इम्तियाज अंसारी समेत नौ आतंकियों को एनआइए कोर्ट ने बुधवार को दोषी करार दिया है. इस कांड में एनआइए की टीम ने अनुसंधान के बाद 21 अगस्त 2014 को हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मो. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, फकरुद्दीन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और एक नाबालिग के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. कोर्ट ने फकरुद्दीन को छोड़ कर अन्यि सभी आरोपियों को दोषी करार दिया है. दोषियों को 1 नवंबर को सजा सुनायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर के दो बच्चों को बाल तस्करों से बचाया
छह लोगों की हुई थी मौत, 80 से अधिक हुए थे घायल
गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली में एक के बाद एक कई बम ब्लास्ट हुए थे. मोदी तब भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे. इसके अलावा पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर भी बम ब्लास्ट हुआ था. इन धमाकों में छह लोगों की मौत हुई थी. जबकि, 80 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस मामले में अब तक कोर्ट में 187 लोगों की सुनवाई हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : FIR के बाद अब MP निशिकांत के संग आये MLA सरयू राय, कहा- न्याय की कसौटी पर धाराशायी होना तय




